आदिवासियों के अधिकारों की जानकारी दी
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी और सचिव सिद्धेश्वर पुरी के सान्निध्य में कई विधिक जानकारियां दी गई। अधिवक्ता रंजना सिंह मेड़तिया ने ऑनलाइन एसिड हमले के पीडि़तों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 तथा अधिवक्ता क्षमा पुरोहित ने आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण और प्रवर्तन योजना के लिए विधिक सेवा योजना 2015 की ऑनलाइन वेबेक्स के माध्यम से जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही अन्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।