लॉयंस क्लब ने रक्तदान के लिए प्रेरित किया
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लॉयंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 32-33 ई 2 के प्रांतपाल संजय भंडारी के आह्वान पर 8 अक्टूबर तक लॉयंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत संभागीय अध्यक्ष प्रमोद राज जैन के निर्देशानुसार लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुमलता परिहार ने बताया कि उनके क्षेत्र में आने वाले लॉयंस क्लब जोधपुर मातृशक्ति, लॉयंस क्लब जोधपुर आगाज़ व लॉयंस क्लब जोधपुर उत्कर्ष क्लब के संयुक्त तत्वावधान में अशोक उद्यान में मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों व आसपास के एरिया के लोगों को रक्तदान करने के लिए पेंपलेट्स के जरिए रक्तदान करने का संदेश दिया। कुसुमलता परिहार ने बताया कि रक्तदान महादान है। संसार में यही दान सबसे महान है क्योंकि एक रक्तदान तीन जीवन बचाता है। स्वैच्छिक रक्तदान में बीमारियों की संभावना कम होती है। यह रक्त प्राय सुरक्षित और श्रेष्ठ गुणवत्ता वाला होता है। इसके साथ एक रक्तदान शिविर का आयोजन मथुरादास माथुर अस्पताल के रक्त कोष में किया गया जिसमें 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान प्लाज्मा डोनर ललित सोलंकी, डॉक्टर गोकुलचंद मीणा, डॉ. खेमराज, डॉ. अलका मीणा, डॉ. पारुल पुरोहित, विनय कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुमलता परिहार, अध्यक्ष लक्की राठौड़, सह सेक्रेटरी पूजा दवे, कोऑर्डिनेटर नीता जैन, सुजल दवे, नवीन, दीपक जांगिड़ अश्विनी दीपक, निर्मल निखिल, मोहित, जोगेंद्र व जसवंत सिंह, लक्षित दवे, जयसिंह पंवार इत्यादि उपस्थित थे।