किफायती दामों पर जेनेरिक दवाइयों का विक्रय करने के निर्देश

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र सभागार में सम्भाग के सहकारी विभाग के अधिकारियों, ड्रग कंट्रोलर व फार्मासिस्टों व मेडिकल दवा प्रतिनिधियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा लोगों को कम कीमत पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए जेनेरिक दवाईयों के व्यापक प्रचार-प्रसार, मेडिकल स्टोर्स में रेट लिस्ट, साईन बोर्ड, जेनेरिक दवाईयों को प्रदर्शित करने के संबंध में बातचीत की व उचित निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने वीसी में गांधी जयंती के अवसर पर सम्भाग के 6 जिलों में स्थित सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डारों की 72 मेडिकल स्टोर्स पर जेनेरिक दवाइयों की उपलब्धता व विक्रय करने की व्यवस्था के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह कार्य सहकारी विभाग के अधिकारियों, फार्मासिस्टो के बिना संभव नहीं है। इसके लिए सभी प्रशंसा के पात्र है। उन्होंने कहा कि यह एक महान कार्य 2 अक्टूबर के अवसर पर हो रहा है। संभागीय आयुक्त ने वीसी में कॅा आपरेटिव होलसेल भण्डार के अधिकारियों से कहा कि दवाओं की उपलब्धता बढाये व एनएसी नहीं देवें। प्रचलित दवा उपलब्ध करावे। उन्होंने कहा कि सेल 10 गुणा बढाने के प्रयास करें। बिक्री वॅाल्यूम 10 गुणा बढाये। उन्होंने फार्मासिस्टो से कहा कि उनके द्वारा चिकित्सकों से संपर्क किया जावें। लोगों से भी लाइजन कर उन्हें जेनेरिक दवाइयों की गुणवता के बारे में सामान्य भाषा में जानकारी देवे। संभागीय आयुक्त ने कहा कि ड्रग नियंत्रक व फार्मासिस्ट गुणवता से कोई समझौता नहीं करे। प्रमाणित दवा विक्रेताओं से ही खरीदे, ताकि नकली दवा की संभावना ना हो।
इसी प्रकार संभाग की लगभग 4000 दवा दुकानों पर प्रिंट रेट से कम दाम पर जेनेरिक दवा उपलब्ध कराने के निर्देश औषधि नियंत्रक अधिकारियों और खुदरा दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इन मेडिकल स्टोर्स पर जेनेरिक दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी के लिए रेट लिस्ट, दवाईयों की अलग रेक में प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ड्रग नियंत्रक भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना की जावे।
संभागीय आयुक्त ने वी सी में संभाग के जिलों के दवा दुकानदारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जीवन रक्षक औषधियां लोगों को उपलब्ध कराने का कार्य मानवीय कार्य है। उन्होंने कहा कि सभी जगह केमिस्ट एसोसिएशन ने अच्छा रेस्पोंस दिया है। कोबिट महामारी के समय अब दवा विक्रेताओं को आगे आकर सरकार के निर्देशानुसार लोगों को कम कीमत पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करानी चाहिए। संभागीय आयुक्त ने दवा विक्रेता संघ के प्रतिनिधियों से कहा कि जो सूची दुकान पर लगाये उसी अनुसार दवा विक्रय की जावे। उन्होंने कहा कि इसकी पालना कर,े ताकि पेनेल्टी की जरूरत नहीं पडे।
संभागीय आयुक्त ने संभाग के सभी ड्रग कंट्रोलर को कोरोना को देखते हुए सिलेण्डर व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की दिक्कत हो तो उन्हें बताये। वीसी में बाडमेर, जैसलमेर, पाली, जालोर व सिरोही के सहकारिता विभाग के अधिकारियों, ड्रग कंट्रोलर व दवा विक्रेताओं के प्रतिनिधियों से बातचीत की व फीडबैक लिया। दवा प्रतिनिधियों ने विश्वास दिलाया कि निर्धारित सूची के अनुसार उनके द्वारा पूरा सहयोग किया जायेगा।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि पेंशनर्स काउन्टर्स पर केश सेल बढाये। उन्होंने कहा कि सभी कॅाआपरेटिव स्टोर्स अन्य मरीजों के लिए भी दवाएं रखें ताकि सेल बढेगी। वीसी में अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारिता धनसिंह देवल ने बताया कि जेनेरिक दवाईयां एक महत्वपूर्ण कार्य है। जन साधारण को कम दर पर गुणवता की जेनेरिक दवा उपलब्ध कराने के सार्थक प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि संभागीय आयुक्त के सार्थक प्रयास से बेहतर कार्य हो रहा है। संभागीय आयुक्त के निर्देश से संभाग में 72 उपभोक्ता होलसेल भण्डार की मेडिकल दुकानों पर 2 अक्टूबर से जेनेरिक दवाईयों की उपलब्धता व बिक्री शुरू हो रही है।
वीसी में उप निदेशक सहकारिता राजेश पुरोहित, ड्रग नियंत्रक आशीष दत, हीना सोलंकी, सुस्मिता नायक, पंकज, सहायक औषधि नियंत्रक प्रहलाद मीणा, मेडिकल सुपरवाइजर विक्रमसिंह, अमिताभ शर्मा, फार्मासिस्ट कमल जोशी, मोहनसिंह राठौड, हुकमाराम, मांगीलाल टाक, नगेन्द्रसिंह शेखावत व राजेन्द्र सोनी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button