व्यापारियों से नो मास्क नो सामान का आह्वान

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आह्वान पर प्रदेश भर में मास्क पहनने के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन को लेकर जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों, उद्यमियों, डेयरी, मण्डी आदि के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर अभियान को सफल बनाने के लिए आग्रह किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि व्यापारी व दुकानदार जीवन रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नो मास्क नो सामान की मुहिम को सफल बनाने में अपना हर संभव योगदान दें। उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचाव के लिए मास्क लगाना बेहद जरूरी है और इसमें अन्य वर्गो सहित व्यापारियों की विशेष भूमिका है। जिला कलेक्टर ने कहा कि आगामी दिनों में त्यौहार का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में मास्क लगाने की मुहिम को सफल बनाने में व्यापारियों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाया गया ये आंदोलन तभी सफल माना जायेगा जब एक भी व्यक्ति मास्क के बिना नजर नहीं आएगें। उन्होंने कहा कि हमारी यह दीवाली खुशियों की दीवाली तभी होगी जब हम इस जन आंदोलन से हर एक व्यक्ति को जोड पाएंगे। उन्होंने व्यापारिचयों से अपील की कि वे 14 अक्टूबर तक जोधपुर में ऐसा माहौल बनाएं कि कोई व्यक्ति बाजार में बिना मास्क के नहीं आए। उन्होंने कहा कि मास्क लगाने से ही यह दीवाली सुरक्षित दीवाली हो सकेगी क्योंकि जीवन रक्षा ही संकट के इस दौर में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और मास्क लगाने का जन आंदोलन इस दिशा में एक कारगर कदम है।
नगर निगम आयुक्त सुरेश ओला ने कहा कि लॅाकडाउन की शुरूआत से लेकर अब तक व्यापारियों ने कोरोना के इस संकट में राज्य सरकार व जिला प्रशासन का पूरा साथ दिया है। आशा है कि वे इस जन आंदोलन को सफल बनाने में इसी तरह पूरे मनोयोग से जुटेगें। एडीएम सिटी सीमा कविया ने व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों के समक्ष मास्क पहनने के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। व्यापारी व उद्यमियों ने कहा कि कोरोना के इस संकट से पूरी दुनिया सामना कर रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति कोरोना वॅारियर की भूमिका निभाएगा तभी हम इस चुनौति से सफलतापूर्वक निपट सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के इस महामारी के जंग में हर संभव प्रयास किया है। व्यापारी भी संकट की इस घड़ी में किसी भी तरह के सहयोग में पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में नगर निगम उपायुक्त आकंाक्षा बैरवा, सोजती गेट व्यापारी संघ के शिव कुमार सोनी, जोधपुर इलेक्ट्रोनिकल मशीनरी के सचिव सुनील कोठारी, मरूधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मुकेश खत्री, त्रिपोलिया व्यापारी संघ के दीपक सोनी सहित डेयरी, फल सब्जी, अनाज मण्डी, टूरिस्ट गाईड सहित विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विचार विमर्श किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button