25 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। हर माह आयोजित होने वाले निशुल्क मिर्गी जांच शिविर की कड़ी में 266वें शिविर का आयोजन किया गया। डॉ नगेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस बार कोरोना की बीमारी को ध्यान में रखते हुए केवल पूर्व में रजिस्ट्रेशन करवाए हुए 25 मरीजों को बुलाकर दवा का वितरण किया गया। कई मरीजों की टेलीमेडिसिन द्वारा समस्याओं का निवारण किया गया। इस कड़ी में 160 मरीजों को निशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर संयोजक किशन प्रजापत ने बताया कि दवा का वितरण नर्सिंग स्टाफ व दवा प्रतिनिधियों ने किया।