सावन आधा बीता, इंद्रदेव रूठे: गहरे बादलों से बूंदे गिरने के आसार बने

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। राजस्थान में सावन और भादवा का महिला बारिश के अच्छा माना जाता है। इसमें भी सावन का महिना हर तरह से कई खुशियां लेकर आता है। इसी माह बारिश के अच्छेे संकेत लेकर लोगबाग आस लगाए बैठे रहते है। मगर इस बार सावन का महिना आधा बीतने को आ गया है। मगर इंद्रदेव की मेहरबानी नहीं हो पाई है। दो दिन बाद ही सावन का तीसरा सोमवार होगा। मगर अब तक एक दिन भी अच्छी बारिश नहीं होने से लोगों में चिंता तो बनी है साथ ही किसानों को ज्यादा चिंतित किए हुए है। खड़ी फसलों व बोई गई फसलों को बारिश के पानी का इंतजार बना है। मारवाड़ पर आज गहरे बादल छाए हुए है। हालांकि बीचबीच में धूप भी खिल रही है। वातावरण में नमी भी पूरी तरह बनी है। बढ़ती उमस से आज शहर में बारिश की उम्मीद की जा सकती है। मारवाड़ के बाड़मेर जिले में गुरूवार को अच्छी बारिश हुई थी। मगर अन्य जिले सूखे ही रह गए। मानसून की इस सुस्त चाल से फसलों के भारी खराबा होने का अंदेशा भी बना है। शुक्रवार को शहर का तापमान 38 डिग्री तक बना हुआ है। मगर उमस ने जीना मुहाल कर दिया है। पिछले दो तीन दिनों में जोधपुर का फलोदी कस्बा सबसे गर्म साबित हुआ है। शहर में भी पारा 42 तक पहुंच चुका था। आज बादलों की वजह से पारे में कुछ गिरावट हुई है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button