एक्टर करणवीर बोहरा शुक्रवार को जे बॉयज ग्रुप के पेज पर लाइव करेंगे चर्चा

  • पर्यावरण एवं जरुरामन्दों की सेवा के लिए जे बॉयज ग्रुप का अहम योगदान 

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। जे बॉयज ग्रुप के सदस्यों का हौसला बढ़ाने के लिए सेलेब्रिटी एक्टर , प्रोड्यूसर करणवीर बोहरा शुक्रवार 10 जुलाई शाम 5 बजे जे बॉयज ग्रुप के फेसबुक पेज पर लाइव आ रहे है। 2000 से भी ज्यादा सदस्यों वाले इस ग्रुप की स्थापना वर्ष 2003 में ग्रुप के अध्यक्ष ई. नरेश पुरोहित एवं मुख्य संयोजक ई. राहुल विश्नोई ने अपनी इंजिनीरिंग की पढ़ाई के दौरान की। ग्रुप की स्थापना का मूल उद्देश्य पढ़ाई के दौरान युवाओ को उनके करियर के प्रति हो रही गहन चिंताओं से मुक्ति एवं उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति था। ग्रुप के मुख्य सलाहकार राहुल बोहरा ने बताया की ग्रुप मुख्य रूप से युवाओ को रोजगार उपलब्ध करवाने में मदद करता है। ग्रुप के सदस्य माइको बॉस , इंडिया बुल्स , एचडीबी और आईसीआईसीआई जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत है। अपने मूल उद्देश्य के अतिरिक्त जे बॉयज ग्रुप ने अनेक सामाजिक कार्यक्रम पौधारोपण , गरीबो में भोजन वितरण , गौसेवा , रक्तदान शिविर सहित कोरोनाकाल में मास्क , सैनेटाईज़र एवं भोजन वितरण के कार्य पूरी निष्ठा से किए है। तथा  कोरोना वायरस के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए जे बॉयज ग्रुप बहुत जल्द अपने फेसबुक पेज पर शॉर्ट मूवी “सतर्क” रिलीज़ करने  जा रहा है। ग्रुप द्वारा किये गए सामाजिक कार्यो से प्रभावित हो कर सेलेब्रिटी करणवीर बोहरा लोगो को समाजसेवा के प्रति प्रोत्सहित करने के लिए जे बॉयज ग्रुप के फेसबुक पेज पर शुक्रवार शाम 5 बजे लाइव आ रहे है ताकि अन्य लोग मुख्य तौर पर युवा वर्ग को जे बॉयज ग्रुप से प्रेरणा मिले और वो अपने समाजसेवा के दायित्व का निर्वहन करे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button