सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार
जोधपुर। मंडोर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
मंडोर थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि नाबालिग के अपहरण, सामूहिक दुष्क र्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी रावला रोड मगरा पूंजला निवासी जयंत पुत्र जगदीश कच्छवाह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा गत दिनों दर्ज हुआ था। उससे पूछताछ की जा रही है।