जिला कलक्टर ने अधिकारियों के साथ आबूरोड क्षेत्र का किया दौरा

  •  लाकडाउन के तहत आबूरोड की व्यवस्थाओं का जायजा

सेवा भारती समाचार/ अब्दुल जब्बार
आबूरोड (सिरोही)। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कोरोना वायरस ( कोविड-19) के चलते लॉकडाउन के तहत आबूरोड के विभिन्न क्षेत्रों का दौराकर आमजन से व्यवस्थाओं को बारे में जानकारी ली।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद के आबूरोड पहुंचने पर नगर सुधार न्यास कार्यालय में अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात आबूरोड के मुख्य बाजार का पैदल दौराकर लॉकडाउन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की । पारर्सी चाल चैराहे पर अधिकारियों से वार्ता करने के बाद वे मावल गुजरात सीमा पर पुलिस व चिकित्सा प्रशासन द्वारा बनाई गई निगरानी चैकी का निरीक्षण करने पहुंचे । इससे पूर्व उम्मेद स्कूल में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर का अवलोकन कर वहां रखे गए लोगों से बातचीत की। इस अवसर पर क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रखे गए लोगों ने जिला कलेक्टर से कहा कि वे उन्हें अपने घर तक पहुंचा दें ताकि वे राहत महसूस कर सकें इस पर जिला कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि जब तक सरकार इस मामले में कोई दिशा निर्देश जारी नहीं कर देती तब तक आप हमारे मेहमान के रूप में यहां रहेंगे और आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने इन लोगों को खाने-पीने एवं रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानीे के बारे में पूछने पर लोगों ने कहा कि यहां पर किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो रही है। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने गुजरात राज्य की सीमा पर पुलिस एवं चिकित्सा विभाग की चौकी का निरीक्षण कर उनसे भी उनकी समस्याओं को जाना एवं राजस्थान में प्रवेश करने वाले सभी लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी ली । तत्पश्चात जिला कलेक्टर अधिकारियों के साथ छापरी चौकी के लिए रवाना हो गए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button