एचडीएफसी बैंक के कस्टमाइज्ड एप्स लॉन्च

जोधपुर। एचडीएफसी बैंक ने आज माईऐप्स लॉन्च किया। यह व्हाईट लेबल ऐप्स का संग्रह है, जो शहरी स्थानीय इकाईयों, जैसे स्मार्ट सिटीज़ एवं मुनिसिपलिटीज़, हाउसिंग सोसायटीज़, क्लब या जिमखाना तथा धार्मिक संस्थानों को अपनी कार्यशैली को पूरी तरह से डिजिटल करने में समर्थ बनाएगा। उद्योग में एक पहल करते हुए यह बैंक अपने बैंकिंग उत्पादों के संपूर्ण संग्रह के अलावा वैल्यू एडेड सेवा के रूप में एक कस्टमाईज़्ड ऐप प्रस्तुत करेगा।इस ऐप में संस्थान की ब्रांडिंग एवं कंटेंट होंगे। इसके माध्यम से सदस्य यूटिलिटी एवं फीस का भुगतान कर सकते हैं, विविध सुविधाओं के लिए ऑनलाईन बुकिंग कर सकते हैं, लेटेस्ट घोषणाओं के लिए अपडेटेड रह सकते हैं तथा संस्थान द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। संस्थान को भुगतान, सदस्यों द्वारा बुक की गई सुविधाओं, निवेदनों एवं दर्ज कराई गई शिकायतों की एक्सेस भी मिलती है। वो नोटिस को ब्रॉडकास्ट करने के लिए ऐप का उपयोग कर सकते हैं तथा विविध ईवेंट्स के लिए सदस्यों के साथ संलग्न हो सकते हैं।ये ऐप बैंक की कार्ययोजना का हिस्सा है, जिसके तहत यह डिजिटाईज़ेशन बढ़ाकर बी2बी2सी स्पेस में उतरना और बेसिक बैंकिंग के मुकाबले ज्यादा विस्तृत सेवाएं प्रदान करना चाहता है। अवसर बहुत विशाल हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, 30 लाख पूजास्थलय 6-8 लाख हाउसिंग सोसायटीय 2000+ क्लब और 500 से ज्यादा शहर, जहां की जनसंख्या 1 लाख से ज्यादा है। समय के साथ यह बैंक इस समाधान का विस्तार और ज्यादा सेगमेंट्स में करेगा। उत्पादों के माईऐप्स संग्रह का लॉन्च मुंबई में आयोजित एक ईवेंट में मिस स्मिता भगत, कंट्री हेड, गवर्नमेंट एवं इंस्टीट्यूशनल बिजऩेस, स्टार्टअप्स एवं ई-कॉमर्स, एचडीएफसी बैंक तथा मिस सुनाली रोहरा, ईवीपी, गवर्नमेंट एवं इंस्टीट्यूशनल बिजऩेस, एचडीएफसी बैंक द्वारा किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button