कलीम अली खान बने भारतीय दिव्यांग संगठन के राजस्थान प्रदेश महामंत्री

जोधपुर। भारतीय दिव्यांग संगठन की ओर से संगठन को मजबूत बनाने एवं प्रदेश में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कलीम अली खान को राजस्थान प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।
संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ईदू खान मेहर ने 28 नवंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक 56/2026 के माध्यम से कलीम अली खान, निवासी शिप हाउस, भारत कॉलोनी, जोधपुर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
नियुक्ति पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि कलीम अली खान संगठन के सभी निर्देशित कार्यक्रमों का संचालन पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उनकी नियुक्ति पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।