एडवोकेट मानवेंद्र भाटी ने छात्राओं को दी महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी

सोजत। राजकीय महाविद्यालय सोजत सिटी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र के तत्वावधान में आयोजित 24 दिवसीय कन्या आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के अंतिम सप्ताह में छात्राओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। सोजत के एडवोकेट मानवेंद्र भाटी ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों और अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी नीलू देवल ने बताया कि एडवोकेट भाटी ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम-2013, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा मातृत्व अवकाश से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर उपलब्ध कानूनी अधिकारों के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिविर प्रभारी सहित महाविद्यालय की समस्त शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक महिला सदस्य उपस्थित रहीं।