समाजसेवी भंवर सिंह जैतावत ‘रूपम’ का निधन, शोक की लहर: पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य सहित कई गणमान्य लोगों ने व्यक्त की संवेदनाएं

समाजसेवी भंवर सिंह जैतावत ‘रूपम’ का निधन, शोक की लहर: पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य सहित कई गणमान्य लोगों ने व्यक्त की संवेदनाए

बड़ागुड़ा। सोजत कस्बे के निकटवर्ती बड़ा गुडा क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी भंवर सिंह जैतावत ‘रूपम’ का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव और आस-पास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एक मिलनसार और सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी भंवर सिंह के निधन को क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

उनके निधन पर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ा नुकसान बताया। वहीं, अमर सिंह केलवाद, कालू मेवाड़ा बगड़ी, कालू सिंह मांडा, तेजराज मेवाड़ा, श्याम सिंह, शंकर सिंह, मंगल सिंह, और मिश्रीलाल सीरवी ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

भाजपा नेता भंवरलाल सेणचा, केरनाथ, भरत मेवाड़ा, नारायणसिंह, सरवन सिंह, विधायक प्रतिनिधि भंवर सिंह, दुर्गाराम मेवाड़ा और खेतु सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकाकुल परिवार में उनके पुत्र जितेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, प्रहलाद सिंह, श्यामसिंह ,महेंद्र सिंह, को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।

ग्रामीणों ने बताया कि भंवर सिंह जैतावत सदैव जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रहते थे और उनके आदर्शों को हमेशा याद रखा जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button