हजरत शहीद पीर भूरे शाह बाबा मेहरानगढ़ किलों वालों का उर्स सम्पन्न
जोधपुर राजघराने परिवार ने चादर पेशकर देश में अमन, चैन, भाइचारे की दुआएं मांगी
जोधपुर। हजरत शहीद पीर भूरे शाह रहमतुल्लाह अलैहे का 218वां उर्स मुबारक मेहरानगढ़ दुर्ग में बड़ी शानों शौकत व एहतराम के साथ मनाया गया। इस दौरान जोधपुर राजघराने ने चादर पेशकर की गई। वहीं दरगाह खादिम मोहम्मद रूस्तम ने देश में अमन, चैन, भाइचारे की दुआएं मांगी।
दरगाह खादिम मोहम्मद रूस्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि हजरत शहीद पीर भूरे शाह रहमतुल्लाह अलैहे का उर्स मुबारक मेहरानगढ़ दुर्ग में एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स के दौरान मुख्य अतिथि कुन्ती देवड़ा, पार्षद इरफान बेली ने माला शिकरत की। अतिथियों को शॉल ओढाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। उर्स दौरान कई धार्मिक आयोजन झण्डे की रस्म, गुस्ल की रस्म, जोधपुर राजघराने की जानिब से चादर पेश की गई। वहीं दोपहर 1 से 3 बजे तक तकरीर व महफिले कव्वाली का आयोजन जिसमें इरफान तुफैल एण्ड पार्टी ने मनमोहक कव्वलिया पेशकर महफिल को चार चांद लगा दिए। शाम 5 बजे उर्स की समापन की घोषणा की गई। दरगाह कमेटी के मोहम्मद रूस्तम, मोहम्मद जावेद, अब्बास,हैदर, कलीम अशफाक आदि का सराहनीय सहयोग रहा।