उमरा हज से लौटे हाजियों का भव्य स्वागत
जोधपुर। पीर सैय्यद मोईन अशरफ जिलानी, सदर दारुल उलूम फैयाजिया के उमरा हज यात्रा से सकुशल लौटने पर सागिर बाबा एवं मोहसीन खान का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
हज यात्रा से लौटने पर हाजियों ने देश में कौमी एकता, आपसी भाईचारे एवं अमन-चैन बनाए रखने की दुआएं मांगी। स्वागत कार्यक्रम के दौरान समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस मौके पर समाज सेवी साकीर खान पप्पसा, समाजसेवी गुलाम मोहम्मद, मौलाना आदम अली, कव्वाल नदीम अंदाज, आदिल अली जोधपुरी सहित कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।