निरंजन आर्य के जन्मदिन पर नवजातों को मिली अनोखी सौगात

महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल ने सोने की अंगूठी, कंबल व राशन किट भेंट की

सोजत। महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल संडारडा द्वारा पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य के जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल की गई। मंडल के संयोजक राजेंद्र सिंह कुंपावत के नेतृत्व में 4 जनवरी को सोजत राजकीय जिला अस्पताल में जन्मे सभी नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी, कंबल एवं राशन सामग्री की किट भेंट की गई।

इस अवसर पर किसान नेता भैराराम डांगी, संगठन महासचिव कांग्रेस गोविंद दवे (खोखरा), समाजसेवी श्रवण सिंह कुंपावत, मदन पंवार, अस्पताल के पीएमओ डॉ. राजेश गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गहलोत तथा डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 4 जनवरी को ही संडारडा में आयोजित जन्मदिन समारोह के दौरान जरूरतमंदों को सिलाई मशीन, राशन सामग्री एवं कंबल वितरित करते समय संयोजक राजेंद्र सिंह कुंपावत ने मंच से यह घोषणा की थी कि 4 जनवरी 2026 को सोजत के राजकीय जिला अस्पताल में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी, कंबल एवं राशन किट प्रदान की जाएगी। घोषणा के अनुरूप इस पहल को धरातल पर उतारते हुए नवजातों को सम्मानित किया गया, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button