अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 61वां अधिवेशन बीकानेर में संपन्न

सोजत के कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां

सोजत।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रान्त का 61वां प्रान्त अधिवेशन बीकानेर में आयोजित हुआ। अधिवेशन के दौरान संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें सोजत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस अवसर पर निखिल मेवाड़ा को प्रदेश सोशल मीडिया टीम सदस्य, हितेश राठौड़ को प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य, कौशल्या बरवड़ को विभाग छात्रा सह प्रमुख, सिद्धार्थ प्रजापत को एसएफएस सोजत जिला संयोजक तथा अभिषेक मेवाड़ा को एसएफएस जोधपुर प्रान्त सह संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया।

अधिवेशन में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी नवदायित्वधारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे विद्यार्थी हित, संगठनात्मक मजबूती एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अधिवेशन में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही और संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button