नारी सशक्त तो समाज सुरक्षित: शोभा चौहान

सशक्त नारी समृद्ध राजस्थान” अभियान के तहत सोजत में महिला खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

सोजत |राजस्थान सरकार की महिला सशक्तिकरण की व्यापक पहल “सशक्त नारी समृद्ध राजस्थान” अभियान के अंतर्गत भाजपा सोजत मंडल द्वारा महिला खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

आयोजित प्रतियोगिताओं में रस्सा-कस्सी, चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, बाधा दौड़, बलून डांस एवं एकल नृत्य जैसे खेल शामिल रहे। सभी खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महिला भामाशाहों द्वारा विद्यालय विकास के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया, जिससे शिक्षा के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को भी नई मजबूती मिली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोजत विधायक शोभा चौहान ने कहा कि “नारी का सशक्त होना समाज और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं।

नगरपालिका अध्यक्ष मंजू निकुम एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कीर्ति तंवर ने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल होती हैं जब महिलाएं उनमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती हैं। महिला सशक्तिकरण से ही सशक्त राजस्थान का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में गुणवंती मेहता, पूर्णिमा सोनी, हेमलता चौधरी, संगीता पंवार, अनीता श्रीवास्तव, चमन खींची एवं दीपिका शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। मंच संचालन पूर्णिमा सोनी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंडल के राजेश तंवर, हीरालाल कांठेर, तरुण सोलंकी, दीपक पंवार, उगमराज सांखला, महेश सोनी, राकेश खींची, विकास गहलोत, रमेश कुमार देवड़ा, राजेंद्र शर्मा, साजिद मोहम्मद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों ने इस आयोजन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button