बार एसोसिएशन सोजत की नवीन कार्यकारिणी द्वारा स्नेह मिलन समारोह आयोजित

सोजत। आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को बार एसोसिएशन सोजत के सभागार में नवीन कार्यकारिणी के तत्वावधान में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश महोदय श्री दिनेश गढ़वाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साधना सिंह , न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय शिवदान चौधरी एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदया अनुराधा दाधीच की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह की अध्यक्षता बार एसोसिएशन सोजत के अध्यक्ष देवेंद्र व्यास ने की। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन सोजत के उपाध्यक्ष घेवर राम गहलोत, सचिव जितेंद्र परिहार, सहसचिव राहुल सिंघाड़िया, कोषाध्यक्ष पुनीत दवे, पुस्तकालय सचिव सचिन ईचरसा सहित समस्त वरिष्ठ एवं श्रेष्ठ अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नवीन कार्यकारिणी द्वारा स्नेह मिलन के साथ-साथ निर्वाचन अधिकारियों एवं पूर्व बार कार्यकारिणी के सदस्यों का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। साथ ही न्यायलेश्वर महादेव मंदिर निर्माण हेतु विशेष योगदान देने पर श्री सुरेंद्र वैष्णव एडवोकेट का भी अभिनंदन किया गया।

बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। संरक्षक समिति में श्री सुखदेव जी चारण, श्री जीवराज सिंह जी लखावत, श्री ताराचंद टांक, श्री आनंदीलाल जी भाटी, श्री ताराचंद भाटी, श्री गजेंद्र कुमार मेहता एवं श्री मोती सिंह राजपुरोहित को सम्मिलित किया गया।

निर्माण कार्य निरीक्षण समिति में श्री मोती सिंह राजपुरोहित, श्री भवानी सिंह जैतावत, श्री राजेंद्र चौधरी, श्री दशरथ सिंह एवं वर्तमान कार्यकारिणी को शामिल किया गया। प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक समिति में श्री जीवराज सिंह लखावत, श्री आनंदीलाल भाटी, श्री देवाराम परिहार, श्री राजेश चौधरी, श्री सुरेंद्र वैष्णव एवं वर्तमान कार्यकारिणी के समस्त सदस्यगण को जिम्मेदारी सौंपी गई।

महिलाओं के हितों हेतु गठित आंतरिक समिति में श्रीमती संगीता सिंघवी, श्रीमती सविता राजपुरोहित, श्रीमती पूजा सोलंकी, श्रीमती नीलम सोनी एवं टोनू चौहान को सम्मिलित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में नवीन कार्यकारिणी में सम्मिलित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन सुनील दवे एवं पंकज त्रिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button