सोजत कॉलेज में परीक्षा फीस बढ़ोतरी का विरोध, छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
सोजत।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोजत में परीक्षा फीस में की गई बढ़ोतरी को लेकर छात्रों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को सभी विद्यार्थियों की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल ने छात्र नेता राहुल राठौड़ व दिवेश सामरिया के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई परीक्षा फीस को कम कराने की मांग की।
छात्रों ने बताया कि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से संबद्ध सभी राजकीय महाविद्यालयों में परीक्षा फीस लगभग दोगुनी कर दी गई है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोजत में अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण परिवेश से आते हैं, जिनके लिए इतनी अधिक फीस देना संभव नहीं है। फीस में अचानक की गई बढ़ोतरी से विद्यार्थियों में भारी आक्रोश है।
छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई परीक्षा फीस वापस नहीं ली गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में रुद्राक्ष सिंघारिया, विवेक परिहार, राहुल गहलोत, अजर कादरी, लक्ष्मण राम, कैलाश, प्रकाश भाटी, संजू, अरमान, युवराज, सुनील परिहार, चंदू आर्द्रा, कमलेश, विकास भाटी, खुशबू भाटी, चंचल भालेचा, ऐश्वर्या, खुशबू, दीपा, दिव्या, प्रेरणा, ममता, चेतना, सुनीता सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।