एक बालिका शिक्षा दो परिवारों का भविष्य उज्जवल करती है- रमेश चांवला

शिक्षा एक भविष्य का इन्वेस्टमेंट जिनके परिणाम निश्चित है

सोजत सिटी। स्थानीय बिलाडिया गेट के बाहर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में खटीक समाज नव युवक मंडल का एक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुंम व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरपत राज सोलंकी महामंत्री राकेश खींची व धीरज नागौरा उपस्थित रहे।

इस मौके मुख्य अतिथि जुगल किशोर ने कहा कि शहर में विकास कार्य प्रगति पर चल रहा है हर गली मौहल्ला मे सडक व नाली निर्माण किसी भेदभाव के साथ किया जा रहा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार कि हर जन हित योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। और आगे भी विकास कार्यो में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

नव युवक मंडल के अध्यक्ष व समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश चांवला ने कहा कि समाज को नई दिशा में ले जाने की आवश्यकता है। समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए युवा पीढी को आगे लाना होगा व शिक्षा पर क्षेत्र मे समाज लगातार पिछड़ा जा रहा है जिस पर समाज कि ओर से विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और खास कर बालिका शिक्षा पर बल देना होगा

क्यो कि एक बालिका शिक्षा दो परिवारों का भविष्य उज्जवल करती है साथ ही समाज की आगामी पीढ़ी एक अत्याधुनिक तरिके से समाज को आगे बढ़ाया जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निकुंम व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोलंकी का मंडल की ओर से साफा व माल्यार्पण कर बहुमान किया गया।

इस अवसर पर मारवाड़ खटीक समाज के अध्यक्ष अशोक खीची, भाजपा महामंत्री राकेश खीची, नवमंडल के पूर्व अध्यक्ष नरपत चांवला धीरज सामरिया‌‌, चंद्र प्रकाश खींची सहित सभी नव मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button