थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 237 यूनिट रक्त संग्रह

स्व. रतनलाल छाजेड़ की द्वितीय पुण्यतिथि पर सालासर सेवा संस्थान का रक्तदान शिविर

जोधपुर। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समाजसेवी स्वर्गीय रतनलाल छाजेड़ की द्वितीय पुण्यतिथि पर सालासर सेवा संस्थान द्वारा पचरंगा रिसोर्ट में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु उम्मेद अस्पताल एवं रोटरी ब्लड बैंक के लिए कुल 237 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्व. रतनलाल छाजेड़ के मानव सेवा, सामाजिक समर्पण एवं परोपकार के मूल्यों को आगे बढ़ाना रहा। शिविर में युवाओं एवं नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।

संस्था के पीयूष छाजेड़ एवम अरविंद अरविंद कच्छवाह ने बताया इस अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली,डॉक्टर निर्मल जी गहलोत,श्री ताराचंद छाजेड़,मदन जी छाजेड़,एसीपी रविंद्र बोथरा,एसीपी छवि शर्मा,जोधपुर प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा,घनश्याम ओझा, समाजसेवी कमलेश गहलोत, प्रमोद कुमार, दीपक सोनी, मुकेश सिंघवी, महेंद्र चौधरी, प्रकाश जीरावाला, ललित गांधी, दीपक गहलोत, अशोक गहलोत,पवन गहलोत,पुखराज प्रजापत एवं मोहित छाजेड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

अतिथियों ने स्व. रतनलाल छाजेड़ को एक कर्मयोगी, समाजसेवी एवं प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य आज भी समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में सालासर सेवा संस्थान द्वारा सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा स्व. रतनलाल छाजेड़ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button