140 छात्र-छात्राओं व 27 समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

कौम खरादियान का प्रतिभा सम्मान समारोह

जोधपुर। महिला पी.जी. ऑडिटोरियम जोधपुर में कौम खरादियाँन पंचायत विकास समिति के नेतृत्व और कौम खरादियाँन मेडिकल एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में तीसरा प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में राजस्थानभर से आए समाज के 140 मेधावी छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 27 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष मुमताज़ अहमद चिश्ती ने की। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. अखलाख उस्मानी रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि के रूप में इस्लामी विद्वान मुफ़्ती मुहम्मद हुसैन अशरफी, डॉ. इशराकुल इस्लाम माहिर, डॉ. मुश्ताक अहमद कादरी तथा सोसायटी के अध्यक्ष इक़बाल चिश्ती उपस्थित रहे।

सोसायटी के सचिव अब्दुल मुबीन कादरी ने बताया कि यह सोसायटी का तीसरा प्रतिभा सम्मान समारोह है और संस्था लगातार समाज की उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के कार्य में लगी हुई है। संगठन के महासचिव जावेद जॉय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में आने वाले वक्ताओं के विचार समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं और आगे भी इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में समाज के संयोजक हाजी शब्बीर अहमद, एडवोकेट एम. अनीश भुरट, उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद आरिफ, सचिव रईस अहमद, सह सचिव अबरार अहमद, कोषाध्यक्ष आरिफ कादरी, सोसायटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, शकील अहमद, कोषाध्यक्ष खालिक कादरी, विधि सलाहकार एडवोकेट यासीन व रिजवान कादरी, तनवीर, मोहम्मद रईस, कमर हुसैन, अहमद हुसैन, आसिफ कादरी, अकबर चिश्ती, सोसायटी के पाली सचिव आसिफ कादरी सहित प्रदेश के सभी कोऑर्डिनेटर्स मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन हसनैन अशरफी ने किया तथा अंत में डॉ. मुश्ताक कादरी ने सभी अतिथियों व सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button