एकता कमेटी जोधपुर द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों को गर्म कपड़ों का वितरण
जोधपुर। सामाजिक सरोकार की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एकता कमेटी जोधपुर की ओर से शनिवार रात्रि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब एवं असहाय लोगों को गर्म कपड़े, जैकेट आदि वितरित किए गए।
कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ ने बताया कि एकता कमेटी जोधपुर हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है और जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहती है। इसी क्रम में शीतलहर से बचाव हेतु स्टेशन रोड, नई सड़क, टाउन हॉल, ओलम्पिक रोड, जालोरी गेट, सोजती गेट सहित कई क्षेत्रों में फुटपाथ पर रह रहे असहाय लोगों को गर्म कपड़े प्रदान किए गए।
रात्रिकालीन वितरण अभियान के दौरान कमेटी के शाहबाज खान, इमरान खान, सलमान अली, मो चांद, शेफ अली, जावेद हुसैन, फारुख खान, सोयल खान, शाकीर खान पप्पसा, समाजसेवी गुलाम मोहम्मद सहित सभी सदस्य मौजूद रहे और लोगों को राहत सामग्री बांटी।