सांसद खेल महोत्सव 2025 का सोजत में शुभारंभ
सोजत । ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ सोमवार, 3 नवम्बर 2025 को सोजत में उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन दलपत सिंह सांखला (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा सोजत), बगदाराम जांगिड़ (अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सोजत) और मोहम्मद रफीक (अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सोजत) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
खेल प्रभारी विक्रम सिंह कोलपुरा ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, लंगड़ी, रस्साकशी, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कैरमबोर्ड, 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप शामिल हैं।
प्रतियोगिताओं में 19 वर्ष से अधिक और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी अलग-अलग श्रेणियों में भाग ले रहे हैं।
विजेता टीमें 7 से 10 नवम्बर 2025 तक होने वाली ब्लॉक समूह स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। वहां से चयनित टीमें विधानसभा व लोकसभा स्तर पर प्रतिभा दिखाएँगी।
सोजत विधानसभा क्षेत्र को चार समूहों में विभाजित किया गया है —
ग्रुप ए: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धीनावास
ग्रुप बी: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुरायता
ग्रुप सी: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांडिया
ग्रुप डी: पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोजत रोड
प्रतियोगिता को सफल बनाने में शक्ति सिंह राठौड़ (शारीरिक शिक्षक, रा.उ.प्रा. विद्यालय चौकीदारों की ढाणी) और नरपतलाल (कंप्यूटर ऑपरेटर, ब्लॉक ऑफिस सोजत) सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से योगदान दे रही है।