श्री पीपा क्षत्रिय समाज का 22वां सामूहिक विवाह समारोह संपन्न

जोधपुर। श्री समस्त पीपा क्षत्रिय समाज का 22वां सामूहिक विवाह समारोह रविवार, कार्तिक सुदी ग्यारस (तुलसी ग्यारस) के शुभ अवसर पर राधाकृष्णन पुरम योजना, प्रशासनिक भवन के सामने स्थित लहरिया रिसोर्ट के पास धूमधाम से आयोजित हुआ।

समाज अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा व सचिव नरेश सोलंकी ने बताया कि समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह के सभी कार्यक्रम वैदिक रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुए।

सुबह 9 बजे सुगन रिसोर्ट से वर पक्ष की बारात गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई, जिसका स्वागत सवा ग्यारह बजे समाज कार्यकारिणी व कन्या पक्ष के परिजनों द्वारा पारंपरिक रीति से किया गया। वरमाला एवं पाणिग्रहण संस्कार के पश्चात शाम सवा चार बजे उपहार प्रदान कर वर-वधू की विदाई की गई।

इस अवसर पर जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा, पाली, पोकरण, नागौर, शेरगढ़, ब्यावर, अहमदाबाद, जयपुर, चेन्नई व बेंगलुरु सहित विभिन्न स्थानों से समाजबंधु उपस्थित रहे। समारोह में लगभग आठ हजार लोगों ने भाग लिया। सभी के लिए सामूहिक प्रसादी की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल गोयल, उपाध्यक्ष लिखमाराम परिहार, कोषाध्यक्ष डॉ. इंद्रमल गोयल, सहसचिव अनोपचंद चावड़ा, उपकोषाध्यक्ष प्रेमकुमार चौहान सहित कार्यकारिणी सदस्य अजाराम टांक, मोहनलाल सोलंकी, दिलीप सोलंकी, नरेंद्र कुमार सोलंकी, दुर्गाराम पंवार, सियाराम पवार, गजेंद्र चौहान, पृथ्वीराज चौहान, भोजराज तंवर, अशोक चावड़ा, तुलसीराम गोयल, गजेंद्र दहिया, पुनाराम गोयल, ओमप्रकाश तंवर, हरीश तंवर, डॉ. विजयलक्ष्मी गोयल व शिल्पी सोलंकी ने निभाई।

समाजसेविका डॉ. विजयलक्ष्मी गोयल ने नवविवाहितों को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की शपथ दिलाई तथा प्रत्येक जोड़े को तुलसी का पौधा भेंट किया गया। ट्रस्ट व समाजबंधुओं द्वारा नवविवाहित जोड़ों को विभिन्न उपहार भी प्रदान किए गए। समाजसेवी एवं उद्योगपति मूलाराम गोयल ने नवविवाहित वधुओं को भूखंड भेंट किए।

समारोह में आशीर्वाद देने हेतु सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शहर अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र कच्छावा, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, उपमहापौर किशन लढा, विधा भारती प्रांत सचिव महेंद्र दवे, सत्यमगिरी महाराज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी, करण सिंह उचियाड़ा, शहजाद अय्यूब खान, अतिरिक्त महाधिवक्ता नाथूसिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, भंवरलाल दहिया, मनोहरलाल गोयल, पूर्व सचिव संजय सोलंकी, अशोक गोयल, देवाराम परिहार, प्रकाश पंवार, तेजाराम राखेचा, पार्षद कबूलाल दहिया, लालाराम भाटी, श्यामलाल दहिया, मोतीलाल सोलंकी, जगदीश तंवर, महेंद्र दहिया, टी.सी. चौहान, गजेंद्र दहिया, महेंद्र चौहान, भंवरलाल गोयल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button