स्वतंत्रता दिवस पर मोहम्मद सुल्तान खान को उपखंड स्तर पर सम्मान
रिपोर्टर आमिर रज़ा खान
सोजत। सोजत सिटी के निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरियाला, गागुड़ा में कार्यरत अध्यापक मोहम्मद सुल्तान खान को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपखंड स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उपखंड अधिकारी मासिंगा राम जांगिड़ एवं सोजत विधायक शोभा चौहान द्वारा उन्हें सम्मान पत्र और मोमेंटो भेंट कर प्रदान किया गया।
मोहम्मद सुल्तान खान ने विद्यालय में नवीन प्रवेश, शैक्षणिक गतिविधियों और वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय योगदान दिया है, जिसे देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिला।
उनके इस सम्मान से सोजत सिपाहियों का मोहल्ला गौरवांवित हुआ है। इस उपलब्धि पर मोहम्मद सुल्तान खान को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से:
मोहम्मद इकबाल (पूर्व प्रधानाचार्य) ,मोहम्मद बसीर (पूर्व नर्सिंग ऑफिसर) , मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद आरिफ, साबीर मोहम्मद ,औकाफ कमेटी सदर इंसाफ खान, मोहम्मद यूसुफ, हाजी रफीक खा ,हाफिज खा टेलर, अंसार खान सोलंकी, यूसुफ रज़ा खान, आदम खान, कयूम खान, शहजाद खान टेलर, हारून पठान, मोहम्मद सलीम, रिज़वान खान (भुर जी), सद्दाम मुगल, इरफान खान, डॉ. सोहेल खान, समीर मोंटू, इमरान पठान, मोइन जिलानी
सभी ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें दिल से मुबारकबाद दी है।