पालिका चुनाव में AIMIM प्रदेश भर में पहचान बनाएगी
AIMIM सोजत विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार
“राजनीति से अधिक ज़रूरी है आपसी सद्भावना और सामाजिक विकास” — आसिफ खान सिलावट
सोजत। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने आगामी पालिका चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इसी क्रम में AIMIM सोजत विधानसभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
जिलाध्यक्ष आसिफ खान सिलावट के निर्देश पर सोजत विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली रंगरेज ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन हबीबी, जिलाध्यक्ष आसिफ खान सिलावट और विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली रंगरेज ने संयुक्त रूप से की।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
इस अवसर पर निम्न पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और पार्टी की विचारधारा के प्रति निष्ठा व सक्रियता से कार्य करने की शपथ दिलाई गई:
उपाध्यक्ष: मोहम्मद वकील सिलावट, मोहम्मद जावेद रंगरेज
महासचिव: यूसुफ पठान, फारुख कुरैशी, शाहनवाज पठान
विधिक सलाहकार: जावेद टाक, इरफान घोसी
सचिव: नौशाद अली रंगरेज, मुक्तदिर सिलावट, चांद मोहम्मद
संयुक्त सचिव: जावेद सिलावट
संगठन मंत्री: आसिफ सिलावट, जहांगीर, इरफान बागड़ी
प्रवक्ता: नदीम खान सिलावट
सोशल मीडिया इंचार्ज: इमरान खान, तालीम अली रंगरेज
सदस्य: शहादत अली, समीर अली, आसिफ अली
बिना भेदभाव के जनहित में कार्य का संकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आसिफ खान सिलावट ने कहा:
“राजनीति से अधिक ज़रूरी है आपसी सद्भावना, कौमी एकता और सामाजिक विकास। हमें बिना जाति-धर्म और राजनीतिक भेदभाव के जनहित के काम करने हैं। AIMIM का मकसद सिर्फ सत्ता नहीं, समाज का समग्र विकास है।”
जिलेभर से वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी
इस कार्यक्रम में जिले के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख हैं:
जिला सचिव इमरान कंटालिया,
सोशल मीडिया इंचार्ज रमजान अशरफी,
जिला सदस्य आबिद हुसैन,
शहर अध्यक्ष निजाम सोढा,
शहर उपाध्यक्ष रियाज दातार,
शहर महासचिव गौस मोहम्मद,
संगठन मंत्री हनीफ खान, सोहेल कुरैशी आदि।
AIMIM द्वारा यह संगठनात्मक विस्तार स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है, जहां पार्टी
प्रदेशभर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार है।