जोधपुर कांग्रेस सेवादल दक्षिण यंग ब्रिगेड की जिला कार्यकारिणी घोषित
जोधपुर। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत की मंशानुरूप एवं जोन प्रभारी मोहन हटेला की स्वीकृति एवं कांग्रेस सेवादल दक्षिण के अध्यक्ष हेमन्त शर्मा के निर्देश अनुरूप जोधपुर यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल दक्षिण की कार्यकारिणी घोषित की गई।
घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह नारनौत, जितेंद्र सिंह राजपुरोहित, प्रमोद नायक को जिला उपाध्यक्ष, वैभव वैष्णव, एडवोकेट मनोज सिंह, मूलचंद प्रजापत, संजय सिंह, मनीष वैष्णव, भीकम चंद गौड, हिमांशु प्रजापत को जिला महासचिव, महेश वैष्णव, अभिषेक कंडारा, हर्षवर्धन सिंह देत्था, शिवम सिंह मेड़तिया, अंकित धारू, किशोर खत्री, रवि बंजारा, अयूब खान को जिला सचिव, सुमित परिहार, पंकज वैष्णव, आकाश पंडित को जिला संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष महेश प्रजापत, ध्वज प्रभारी दिग्विजय सिंह, सह ध्वज प्रभारी सुनील बंजारा, दल जगत प्रभारी कपिल सांखला, पृथ्वी सुथार को मुख्य प्रशिक्षक पद पर नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी दक्षिण के अध्यक्ष नरेश जोशी और उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान ने बधाई दी और कांग्रेस सेवादल को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया।