धारेश्वर महादेव से पुर्णेश्वर धाम तक कांवड़ यात्रा का सोजत में भव्य स्वागत
रिपोर्टर आमिर रज़ा खान
सोजत सिटी। धारेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई वार्षिक कांवड़ यात्रा सोमवार को सोजत स्थित पुर्णेश्वर धाम मंदिर, घांचियों की प्याऊ पहुँचने पर भक्तिमय माहौल के साथ संपन्न हुई। यह पावन यात्रा सोजत की प्रतिष्ठित संस्था टाँक टाइगर ट्रेवल्स द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हर वर्ष आयोजित की जाती है।
यात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का भावपूर्ण स्वागत किया। “हर-हर महादेव” के जयघोष, भजन व धार्मिक धुनों से सारा वातावरण भक्तिरस में डूब गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्याम टाँक, रमेश टाँक, दिलीप टाँक, शिवलाल गेहलोत, मदन गेहलोत मोदी, जगदीश व्यास, महेंद्र टाँक, भँवरलाल और मदनलाल टाँक का विशेष योगदान रहा।
नगरवासियों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कांवड़ यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं की भक्ति भावना की प्रशंसा की। साथ ही, टाँक टाइगर ट्रेवल्स द्वारा हर वर्ष किए जा रहे इस पुण्य कार्य के प्रति आभार भी व्यक्त किया।