गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को सुंदरकांड पाठ कर दी शुभकामनाएं
रिपोर्टर आमिर खान सोलंकी
सोजत रोड । नगर के मुख्य बाजार स्थित गणेश मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। सुंदरकांड मंडल के अध्यक्ष कानसिंह राठौड़ ने बताया कि यह विशेष पाठ भारत के अंतरिक्ष यात्री केप्टन शुभांशु शुक्ला की स्पेस स्टेशन यात्रा को समर्पित रहा।
मंडल के वयोवृद्ध सदस्य दाऊदयाल व्यास, करणसिंह सांखला, दिनेश मालवीय, मनीष जोशी, पीयूष भटनागर, चेतन सीरवी, गौतम मालवीय, पदम सोनी, दिनेश माली, माणक प्रजापत, निर्मल सोनी, मान शर्मा एवं शुभम परिहार ने श्रद्धालुओं संग संगीतमय सुंदरकांड का सस्वर पाठ कर पवनपुत्र हनुमान से अंतरिक्ष मिशन की सफलता की कामना की।
पाठ के प्रारंभ में अशोक जांगला ने अंतरिक्ष मिशन व गगनयात्री शुभांशु शुक्ला के बारे में संक्षिप्त जानकारी साझा की। अंत में पुजारी चंद्रप्रकाश शर्मा ने हनुमानजी की आरती उतारी। कार्यक्रम में भक्तों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।