गणित में कमाल: दिनेश टाक सर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड में हासिल किए 100 में से 100 अंक
रिपोर्टर आमीर खान सोलंकी
सोजत रोड/ पाली। सोजत शहर के प्रख्यात गणित शिक्षक दिनेश टाक सर ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी देखरेख में पढ़ने वाले कई विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
दिनेश टाक सर, जो पिछले 17 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय हैं और 2017 से बिरला इंटरनेशनल स्कूल में गणित विषय पढ़ा रहे हैं, ने बताया, “मेरे विद्यार्थी निरंतर अभ्यास करते रहे और मेरी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया। यही उनकी सफलता का रहस्य है। बार-बार प्रैक्टिस और सही मार्गदर्शन से गणित आसान हो जाता है।”
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर है। यह केवल दिनेश सर की पढ़ाने की विशिष्ट शैली का ही प्रमाण नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत और अनुशासन का भी नतीजा है।
इस सफलता से स्कूल संस्थान का नाम भी गौरव से जुड़ गया है। अन्य विद्यार्थी भी इससे प्रेरित होकर दिनेश टाक सर से मार्गदर्शन प्राप्त करने की इच्छा जता रहे हैं।
यह उपलब्धि शिक्षा क्षेत्र में एक मिसाल बनकर उभरी है।