ब्लैक आउट के गृह मंत्रालय के आदेशानुसार सोजत प्रशासन ने चलाया अभियान, जनता को किया जागरूक

रिपोर्टर आमीर खान सोलंकी

सोजत। गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार बुधवार  रात सोजत शहर में ब्लैक आउट अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। रात 10 बजकर 27 मिनट पर स्थानीय मस्जिदों और मंदिरों से हूटर और सायरन बजाकर जनता को अलर्ट किया गया। इसके बाद ठीक 10:30 बजे पूरे शहर की लाइटें बंद कर दी गईं और सोजत अंधेरे की आगोश में समा गया।

यह ब्लैक आउट 10:50 बजे तक जारी रहा, जिसमें शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशासनिक निर्देशों का पूर्णतः पालन किया। इस दौरान शहर के प्रशासनिक अधिकारी सतर्क रहे और अभियान की निगरानी करते रहे।

ब्लैक आउट का उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। सोजतवासियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेकर एकता और जागरूकता की मिसाल पेश की।

प्रशासन ने सभी नागरिकों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button