पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का जन्मदिवस सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया। कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहे इंजीनियर शहजाद अय्यूब खान के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में जनसेवा का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

इस अवसर पर पीसीसी मेम्बर हेमलता चौधरी, सांचौर प्रभारी महेन्द्र जाखड़, पूरण सिंह राजपुरोहित, हेमन्त गहलोत, घेवर सिंह, प्रदीप वैष्णव, पार्षद भंवर भील, गौतम लखानी, सुनील प्रजापत, जाकिर मारवाड़, पार्षद भरत आसेरी, चेतन गहलोत, पूनाराम सारण, इमरान ख़ान, शौकत कुरैशी, अब्दुल लतीफ पठान सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सेवा कार्यों की शुरुआत सिवांची गेट गौशाला से हुई, जहां उपस्थित जनों ने गौवंश को हरा चारा, लापसी और गुड़ खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इसके पश्चात पाल बालाजी स्थित कन्हैया गौशाला एवं जगन्नाथ गौशाला में भी गायों को चारा एवं गुड़ खिलाया गया।

समाज में जीवों के प्रति करुणा और सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए सम्राट अशोक उद्यान तथा प्रताप नगर रोड स्थित हजरत मौला मुश्किल कुशा में पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए। इसके साथ ही एक आश्रम में अनाथ बच्चों को भोजन कराया गया।

इंद्रा रसोई, सिवांची गेट पर अरमान खान के नेतृत्व में पूरे दिन जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराया गया।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने जननायक अशोक गहलोत की दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम में सामाजिक सेवा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button