आम मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े बने एक दूसरे के हम सफर

अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद

जोधपुर। कौम शेख़ सैय्यद मुग़ल पठान विकास संस्थान जिला जोधपुर के तत्वाधान मे 6 अक्टूबर 2024 को आम मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ इस सामूहिक विवाह सम्मेलन का मकशद आम मुस्लिम को एक प्लेटफार्म पर लाकर सबको समानता का दर्जा देना व विवाह मे हो रही फिजुल खर्ची पर रोक के मकसद और निकाह को आसान बनाने के उद्देश्य को लेकर किया गया । जिसमे अलग अलग मुस्लिम समाज से आए 11 वर वधु का निकाह के साथ आम मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन का समापन महादेव मैरिज गार्डन मे हुआ।

संस्थान के प्रवक्ता अमजद खान व शाहिद शेख ने बताया कि मुख्य संरक्षक फिरोज फेम, अध्यक्ष मोहम्मद शकील पठान, सम्मेलन अध्यक्ष इमदाद अली, महासचिव अमजद बक्ष, व कोषाध्यक्ष अफजल खान की निगरानी में 11 जोड़ो का निकाह हाफिज उबेदुर्रहमान और मौलाना अबुल कलाम नूरी ने पढ़ाई, सम्मेलन अध्यक्ष इमदाद अली शेरू भाई ने बताया कि संस्थान ने प्रति जोड़े से मात्र एक सो एक रुपए लेकर निकाह के साथ प्रति जोड़े को उपहार के तौर पर एक बेड, अलमारी, घरेलू काम में आने वाले बर्तन, गैस का चुला, पानी का केंपर, बाटी कुकर, कुरान शरीफ, जानमाज, बाजोड़ और भी उपहार दिए गए।

मुख्य संरक्षक मोहम्मद फिरोज फेम व अध्यक्ष मोहम्मद शकील पठान बताया संस्थान द्वारा आयोजित इस आम मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुफ्ती शेर मोहम्मद खान, कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष उत्तर सलीम खान, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, महापौर कुन्ती परिहार, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, दक्षिण शहर जिला अध्यक्ष कांग्रेस नरेश जोशी, उपमहापौर करीम जॉनी, डा गुलाम अली कामदार, अख्तर खान सिंधी, जफर खान मारवाड़, मोहम्मद फिरोज मेहरान, रफीक कारवां, साजिद खान ने सम्मेलन में शिरकत कर वर वधु को आर्शीवाद और दुआ से नवाजा, इस मौके पर संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष रहीमुद्दीन शेख, मोहम्मद अली, रजा मोहम्मद खान, रिजवान अहमद नजमी, सलीम (मुन्ना भाई), सलीम खान, जाकिर हुसैन, शहनवाज खान, समीर खान, इफ्तिकार अहमद, मकसूद अली, अयूब खान, मो. आरिफ, गुलशेर, राज मोहम्मद, नियामत अली, मो. सलीम, शहबान शेख, सलीम खान, शाहिद मोंटू, मकसूद अहमद, साजिद खिलजी, गुफरान गौरी, आबिद रहमानी, आरिफ खान, करीम बेलिम, खलील अहमद, शकील काजी, शान मोहम्मद, अब्दुल मुतलिब, इस्तियाक अली, दानिश शेख, महिला अध्यक्ष पारो बानो ने सम्मलेन मे आए अतिथियों का व समस्थ पत्रकार गणों का समस्थ संस्थान ने जोधपुर अपनायत की परम्परा को बरकरार रखते हुए सम्मलेन मे पधारे अतिथियों को माला , साफा पहना कर सम्मान से नवाजा व कार्यक्रम मे पधारने पर धन्य वाद ज्ञापित कर सम्मलेन का समापन किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button