बांद्रा-हिसार-बांद्रा ट्रेन का छोटी खाटू स्टेशन पर ठहराव कल से

अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद, सम्पादक, सेवा भारती, जोधपुर

जोधपुर। बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का मंगलवार से जोधपुर मंडल के छोटी खाटू रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ होगा।

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुविधा के मद्देनजर ट्रेन 22915/22916, बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का आवागमन में 24 सितंबर से ठहराव प्रारंभ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 22915,बांद्रा टर्मिनस-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को सुबह 6.28 बजे आगमन कर दो मिनट ठहराव के बाद 6.30 बजे हिसार के लिए प्रस्थान करेगी।

वापसी में ट्रेन 22916,हिसार-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 सितंबर से प्रत्येक मंगलवार रात्रि 9.08 बजे छोटी खाटू रेलवे स्टेशन पर आगमन कर 9.10 बजे बांद्रा टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button