विकास अंतर रेलवे मुक्केबाजी चैंपियनशिप के तकनीकी अधिकारी नामित
अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद, सम्पादक, सेवा भारती, जोधपुर
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत टीटीआई विकास सेन को विशाखापट्टणम में होने वाली अखिल भारतीय अंतर रेलवे मुक्केबाजी चैंपियनशिप का तकनीकी अधिकारी मनोनीत किया गया है।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि टीटीआई को सेन 24 से 27 सितंबर तक विशाखापट्टणम के ईस्ट कोस्ट रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन में आयोजित 78 वीं पुरुष और 17 वीं महिला अखिल भारतीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2024-25 का तकनीकी अधिकारी नामित किया गया है। सेन पिछले वर्ष भी चैंपियनशिप के तकनीकी अधिकारी थे।