इंजीनियर्स दिवस पर राजस्थान पेंशनर समाज प्रताप नगर ने इंजीनियरों का किया सम्मान
Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News
राजस्थान पेंशनर समाज प्रताप नगर ने इंजीनियर्स दिवस पर डॉ०एम विश्वैश्वरय्या को किया माल्यार्पण
जोधपुर। राजस्थान पेन्शनर समाज,उपशाखा-प्रतापनगर,जोधपुर द्वारा रविवार को इंजीनियर्स दिवस का आयोजन निहारिका पार्क में किया गया।
उपशाखा-प्रतापनगर के अध्यक्ष देवदास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्व प्रथम इस आयोजन में सभी आगन्तुक अतिथियों एवं इंजीनियरों का अभिनन्दन किया गया।
तत्पश्चात् डॉ०एम विश्वैश्वरय्या को माल्यार्पण कर जीवन पर प्रकाश डाला गया । कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा सर्व ई.चन्द्र सिंह गहलोत, ई.गणेशलाल डाबी, ई.मुरली दास रांकावत, ई.ओम प्रकाश माथुर, ई.अमृतलाल गहलोत का सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता ओ.पी. जोशी जिलाध्यक्ष, मदनमोहनलाल माथुर ने मुख्य अतिथी, मनोहरदास माथुर, अजय जोशी पार्षद, मधु बिहारी ओझा विशिष्ठ अतिथी के पदो को सुशोभित किया ।कार्यक्रम के अन्त में ओ पी जोशी, अजय जोशी, गोपाल ने अपने विचार प्रस्तुत किये | इस आयोजन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल डाबी,महामंत्री त्रिलोकचन्द चौहान, कोषाध्यक्ष महेन्द्र राखेचा, उपसचिव बाबूलाल चौहान, पूर्व अध्यक्ष रामलाल शर्मा तथा रामेश्वर चौहान,सुशील गुप्ता, चन्द्र शेखर माथुर, रामेश्वर गोस्वामी,श्रीमती लीलावती पंवार के अतिरिक्त अनेक गणमान्य पेन्शनर उपस्थित थे। अन्त में श्री ज्ञानरुपराय माथुर ने सभी आगन्तुको का धन्यवाद ज्ञापित किया ।