राव समर्थ विकास सेवा संस्थान राजस्थान का सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर आयोजित

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

— रक्तदान शिविर मे युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान

जोधपुर। राव समर्थ विकास सेवा संस्थान राजस्थान के तत्वाधान मे द्वितीय प्रतिभावान छात्र छात्रा, नवनियुक्त राजकीय कार्मिको का अभिनन्दन समारोह चतुर्थ रक्तदान शिविर स्टील भवन शास्त्री सर्कल शास्त्रीनगर जोधपुर मे महिपाल राव सियारा की अध्यक्षता मे सम्पन्न किया गया।
संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं संचालन समिति सदस्य नरेश्वर सिंह राव ने बताया की इसलिए समारोह मे 150 छात्र छात्रो व नवनियुक्त राजकीय कार्मिको को सम्मानित किया गया।


संस्थान के सचिव खींवराज राव हरसोलाव नें बताया क़ी समारोह मे 12वीं 95% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रियदर्शनी खरेड़ जयपुर को समर्थ पुरस्कार 5100/- नकद राशि एंव मोमेंटो देकर सम्मानित किया। संस्थान के सोशल मिडिया प्रभारी राकेश राव मैलाना ने बताया क़ी संस्थान नें समर्थ पुरस्कार क़ी शुरुआत राव समाज मे प्रतिभाओ के अंदर सकारात्मक कम्पिटिशन भावना विकसित कर प्रतिभावो को निखारने के लिए क़ी गई।


संस्थान के पूर्व सचिव भूपेंद्र सिँह नें के अनुसार इस आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप मे सत्यनारान राव तिवरी, भजन गायक गजेंद्र राव, भामाशाह प्रकाश राठौड़, शिवकुमार राव, नपसा खींवस आदि मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button