दादा दादी वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री भेंट की

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

जोधपुर। समाजसेवी रमेश छाजेड रामसर ने नांदड़ी स्थित दादा दादी वृद्धाश्रम में आवासित वृद्धजनों के लिए आवश्यक खाद्य एवं घरेलु सामग्री भेंट की। दादा-दादी वृद्धाश्रम के प्रभारी राजाराम चौधरी ने बताया कि वर्तमान में इस आश्रम में 23 वृद्धजन आवासित है तथा इस आश्रम का संचालन हैल्थ वेलफेयर संस्थान के माध्यम से किया जा रहा है। संस्थान में वृद्धजनों के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री की आवश्यकता पड़ती रहती है। खाद्य एवं घरेलु सामग्री की आवश्यकता को देखते हुए समाजसेवी रमेश छाजेड रामसर ने विभिन्न दानदाताओं से सहयोग राशि लेकर लगभग 50 हजार रुपये की खाद्य सामग्री वृद्धाश्रम में भेंट कर सेवा कार्य किया, जो कि अत्यंत ही सराहनीय व अनुकरणीय है।
दादा दादी वृद्धाश्रम को समाजसेवी रमेश छाजेड़ रामसर द्वारा निरंतर सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। इससे पूर्व भी इसी वृद्धाश्रम में एक प्रिंटर व पेयजल फ़िल्टर मशीन भी भामाशाहों के सहयोग से भेंट की थी। रमेश छाजेड़ ने सभी वृद्धजनों के साथ सहानुभूति प्रकट करते हुए उनके साथ समय व्यतीत किया। इस दौरान  वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजनों ने रमेश छाजेड़ का हृदय पूर्वक धन्यवाद प्रकट करते हुए इस नेक कार्य के लिए आशीर्वाद दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button