दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क अंग उपकरण परीक्षण शिविर 29 अगस्त को आयोजित होगा
Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News
जोधपुर। भारत सरकार की एडीप योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क अंग उपकरण परीक्षण शिविर 29 अगस्त को नगर निगम जोधपुर दक्षिण के कार्यालय परिसर में एलिम्को की तकनीकी टीम के सहयोग से प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती मनमीत कौर ने बताया कि शिविर में 40% या अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन, अपने आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकर के फोटो एवं 22500 रुपए से कम का मासिक आय प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगजनों के पास दिव्यांग प्रमाण पत्र यानी यूडीआईडी कार्ड नहीं है उनके लिए स्वाबलंबन पोर्टल पर पंजीयन करवाने की सुविधा शिविर में उपलब्ध रहेगी।
संयुक्त निदेशक श्रीमती कौर ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाने हेतु उनके लिए आवश्यक जैसे इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल, ट्राइसिकल, वैशाखी, वाकिंग स्टिक्स, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, दृष्टिबाधित दिव्यांगों के लिए मोबाइल फोन, सेरेबल पाल्सी पीड़ितों के लिए सी पी व्हील चेयर, एमआर के लिएं एम आर टूल किट इत्यादि अंग उपकरणों का आंकलन किया जायेगा। साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन पालनहार, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार ऋण अनुदान योजना इत्यादि के पात्र लोगों को जोड़कर लाभान्वित करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगजनों द्वारा अभी तक ऑनलाइन यूडीआईडी नहीं बनवाया है वे यू डी आई डी कार्ड बनाने के लिए अपना पंजीयन स्वावलंबन पोर्टल पर करवा सकेंगे।