रविंद्रसिंह भाटी राजकीय अधिवक्ता बनने पर स्वागत किया

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

जोधपुर। रविंद्रसिंह भाटी निवासी खुड़िला को राज्य सरकार द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय में सहायक राजकीय अधिवक्ता नियुक्त किये जाने पर मोहनपुरा व ओल्ड कैंपस के मोहल्लेवासियों व मित्र मंडली ने रविंद्रसिंह भाटी का जोरदार स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी अय्युब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को मोहनपुरा में सादे स्वागत समारोह में मोहल्लेवासियेां ने फूलों माला से लादकर आशीर्वाद प्रदान किया। रविंद्रसिंह भाटी शांत स्वभाव वह हर एक की दुख दर्द में काम आने वाले व्यक्ति हैं। राज्य सरकार द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय में सरकार की पेरवी करने हेतु राजकीय अधिवक्ताओ और सहायक अधिवक्ताओ की नियुक्ति की गई। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने रविंद्र सिंह भाटी को राजस्थान उच्च न्यायालय में सहायक राजकीयअधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button