मिशन कौमी एकता संस्था का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

— विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 55 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जोधपुर। मिशन कौमी एकता संस्था जोधपुर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार गो कारवां गार्डन में आयोजित हुआ।
मीडिया प्रभारी शाहिद शेख ने जानकारी देते हुए बताया की जोधपुर जहा अपनायत परम्परा के नाम से अपनी अलग पहचान बनाये है। वही दूसरी और जोधपुर मे कई तरह की प्रतिभावों को सम्मान से नवाजने मे भी हमेशा आगे रहते है। इसी परम्परा को कायम रखते हुए मिशन कौमी एकता संस्था जोधपुर के तत्वाधान में रविवार को शाम 7 बजे कारवां गार्डन, पवित्रास रेस्टोरेंट के सामने आखलिया चौराहा प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 का आयोजित किया गया। जिसमें सूर्यनगरी की विभिन्न क्षेत्रों में चिकित्सा, कला, खेलकूद, पत्रकारिता, सरकारी सेवा, समाजसेवा सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली करीब 55 प्रतिभाओं को मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र, मैडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि केदार रामदेव, हाजी उस्ताद हमीम बक्स, रफीक कारवां, नन्दलाल सारस्वत, उपाध्यक्ष युसूफ रजा खान, रियाज खान मुल्लाजी महाराजा, एंकर यश अमन मेड़तासिटी, एडवोकेट सुनील ओझा, एडवोकेट संजीव व्यास, मंजू मेवाड़ा मौजूद थे। इस दौरान मिशन ​कौमी एकता संस्था जोधपुर के सभी कार्यकर्ताओं को सराहनीय सहयोग रहा। मंच संचालन वसीम खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के आयोजककर्ता मिशन कौमी एकता संस्था जोधपुर संरक्षक लतिब पठान, संथापक प्रदेश अध्यक्ष आशिक खान ( मुन्ना भाई ), जिलाध्यक्ष जोधपुर सलीम खान रंगरेज, जिलाउपाध्यक्ष जोधपुर शाहरुख़ शेख, राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी शाहिद शेख एवं मिशन कौमी एकता संस्था जोधपुर के समस्सत कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button