डीआरएम ने किया ‘मिशन लाइफ’ स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत

जोधपुर। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने मिशन लाइफ के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को बुधवार को पुरस्कृत किया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के शक्ति और पर्यावरण विभाग की ओर से रेलकर्मचारियों में मिशन लाइफ के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जून में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें रेलकर्मचारियों व उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(शक्ति और पर्यावरण) ने बताया कि डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने जूनियर कैटेगिरी में ड्राइंग प्रतियोगिता में कृपा सैन प्रथम,दिव्या सिंगर द्वितीय व निकिता चौधरी तृतीय तथा सीनियर कैटेगिरी में प्रमिला सैन प्रथम,स्नेहा सिंगर द्वितीय व अनिता पूनिया तृतीय स्लोगन प्रतियोगिता में दीक्षा पंडित प्रथम,निबंध प्रतियोगिता में कपिल वडियार प्रथम,संजय कुमार द्वितीय व रक्षिता मेहता को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर अपने कार्यालय में प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक मंडल इंजीनियर(शक्ति और पर्यावरण)शिल्पा पूनिया भी उपस्थित थी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button