आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में कुल 258 रोगी निःशुल्क चिकित्सा से हुए लाभान्वित
आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा बिलाड़ा में किया गया चिकित्सा शिविर आयोजित
Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News
जोधपुर । माननीय कुलपति महोदय प्रोo वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के चिकित्सालय विभाग की चल चिकित्सा इकाई व विश्व हिंदू परिषद के सयुक्त तत्वाधान में आमजन को आयुर्वेद चिकित्सा लाभ के साथ साथ ग्रीष्म ऋतु में लिए जाने आहार विहार, गुदा रोग संबंधित रोग, नेत्र स्वास्थ्य, पंचकर्म, योग आदि की जानकारी दी गई। पंचकर्म आदि सुविधाओं का लाभ लेने के लिए विश्व विद्यालय आमंत्रित किया।
शिविर प्रभारी सहायक आचार्य वैद्य राजीव सोनी द्वारा इस चिकित्सा शिविर में सामान्य रोग जैसे गुदा रोग, अर्श, भगंदर, व्रण, कटिशूल, सर्वांग शूल, त्वक विकार, मंडल कुष्ठ, रस क्षय, दौर्बल्य, प्रतिश्याय,कास, श्वास, उदर रोग, नेत्र विकार, कर्ण शूल,मुख रोग, दंत शूल, अम्लपित, विबंध, स्त्री रोग आदि रोगों से पीड़ित 258 रोगियों को शिविर में चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण किया गया।
चिकित्सालय की संपूर्ण टीम का विश्व हिंदू परिषद की प्रबंध समिति के आयोजक श्री राजूराम पटेल, पार्षद श्री कैलाश चौहान, श्री अशोक राजपुरोहित, मीडिया कर्मी श्री राजीव देवासी जी, श्री हेमंत कुमार ने दुप्पटा पहना कर सम्मान किया। शिविर संचालन में पीजी अध्येता डॉ. अमित, डॉ. मनिंदर, कंपाउंडर श्री राहुल एवम् परिचायक श्री सत्यनारायण व ड्राइवर श्री श्रवन सिंह जी ने सहयोग किया| कार्यक्रम में विभिन्न संघटन विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल,संघ सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।