जेडीए दस्ते ने पाली रोड़ से एच सेक्टर वाया हैलीपेड चौराहा तक सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमण हटाए
ग्राम करवड़ मंे जेडीए दस्ते ने अवैध निर्माण करवाया बंद
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा बुधवार को पाली रोड़ से हैलीपेड़ चौराहा से एच सेक्टर तक सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणांे को हटाया गया, साथ ही ग्राम करवड के खसरा संख्या 417 में अवैध रूप से किए जा रहे दुकानों एवं कमरों के निर्माण कार्य को बंद करवाया गया। आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार जेडीए दस्ते द्वारा जोनवार अवैध निर्माणों, अतिक्रमणों, सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों, अवैध कॉलोनियों पर नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही हैं।
प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत ने बताया कि प्राधिकरण उपायुक्त राजपाल यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, ग्राम करवड के खसरा संख्या 417 के निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण द्वारा निफ्ट को आवंटित भूमि पर लगभग 60 गुणा 65 में हाल ही में लगभग 6 दुकानों एवं 2 कमरों का निर्माण किया हुआ पाया गया एवं मौके पर दुकानों के पीछे 2 कमरों का प्लास्टर का कार्य व दुकानों के शट्टर लगाने का किया जा रहा था। जेडीए दस्ते द्वारा मौके पर कार्यवाही करते हुए उक्त अवैध निर्माण कार्य को बंद करवाया जाकर जेडीए अधिनियम 2009 धारा 67 के अन्तर्गत नोटिस तामिल करवाकर चस्पा किया गया। साथ ही दस्ते द्वारा अप्रार्थी को सख्त हिदायत दी गई कि प्राधिकरण की भूमि पर किसी प्रकार का अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण नहीं करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्यवाही अमल में लायी जावेगी।
इसी प्रकार पुलिस निरीक्षक जोगेन्द्रसिंह चौधरी ने बताया कि जेडीए सचिव डॉ. हरीतिमा के आदेशानुसार पाली रोड़ से हैलीपेड़ चौराहा से एच सेक्टर तक मौका निरीक्षण करते हुए जेडीए दस्ते द्वारा मुख्य सड़क भाग के दोनों तरफ एवं फुटपाथ पर अनाधिकृत एवं अवैध रूप से निर्मित छप्परें, साईन बोर्ड, सब्जियों की अस्थायी दुकानें, दुकानों के आगे रखा सामान, चाय स्टेण्ड़, लोहे की फ्रेमें, केबिन, तिरपाल, ठेला, पत्थर के स्टेण्ड व चबूतरियां, सिरकियों के छप्परें इत्यादि अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। दस्ते द्वारा सड़क मार्गाधिकार को अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन हेतु सुचारू किया गया।
दस्ते द्वारा उपस्थित दुकानदारों व संचालकों को सख्त हिदायत दी गयी कि अतिक्रमण मुक्त सड़क मार्ग में किसी प्रकार से पुनः अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण नहीं करें। कार्यवाहियों के दौरान पटवारी प्रहलादसिंह चौहान, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल शर्मा मय अतिक्रमण दस्ते मौजूद रहा।