नारी शक्ति सेवा संस्था के द्वितीय स्थापना दिवस पर पौधारोपण।
Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News
जोधपुर। नारी शक्ति सेवा संस्था के द्वितीय स्थापना दिवस के उपलक्ष में दिनांक 1 जुलाई 2024 को गौ सेवा एवं पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष चंद्रा सोलंकी ने बताया कि 51 पौधे लगाकर वहां की देखरेख करने की जिम्मेदारी संस्था के सभी सदस्यों ने ली। एवं पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ रखने की शपथ ली । सभी को पौधे लगाने के फायदे भी बताएं जैसे की।
पेड़ फोटोसिंथेसिस के माध्यम से ऑक्सीजन उत्पादन करते हैं, जो मानव जीवन के लिए आवश्यक है। पेड़ वातावरण से हानिकारक ग्रीनहाउस गैस, कार्बन डाई ऑक्साइड को अवशोषित करते हैं। पेड़ विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों के लिए भोजन, आश्रय और आवास प्रदान करते है। पेड़ जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं तापमान को नियंत्रित करके और वायु प्रदूषण को कम करके।, पेड़ वायु प्रदूषण को अवशोषित करके हवा की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। पेड़ सौंदर्य और आकर्षण को बढ़ाते हैं, जिससे पर्यावरण सुंदर और मनमोहक होता है। पेड़ शोर को अवशोषित करके शोर प्रदूषण को काम करते हैं संस्था की कोषाध्यक्ष मंजू परिहार एवं सचिव दीपा बोराणा ने बताया कि संस्था की स्थापना दिवस के सेवा कार्य में संस्था के सदस्यों नीरू सोलंकी, पुष्पा परिहार, विद्या सोलंकी का सहयोग रहा।