शहर में धूमधाम से मनाई जा रही हनुमान जयंती : भक्तों का उमड़ रहा रैला

मंदिरो में सुंदरकांड, हनुमान चालिसा का पाठ, सवामणी के लगे भोग

जोधपुर। शहर में आज हनुमान जयंती महोत्सव (महावीर जयंती) धूमधाम से मनाई जा रही है। शहर के बालाजी मंदिर में भक्तों का रैला उमड़ पड़ा है। अल सुबह से ही बालाजी के मंदिरों में भक्तों पहुंचने शुरू हो गए।

राम हनुमान मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के रूप में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, रात्रि भजन संध्या और सवामणी तथा प्रसादी का आयोजन चल रहा है।

शहर के पाल बालाजी मंदिर, पंचमुखी बालाजी मंदिर, रौटरी चौराहे बालाजी मंदिर, प्रत्याश बालाजी मंदिर, शुगालेश्वर बालाजी मंदिर, जूना खेडापति बालाजी मंदिर, शेखावती जी का तालाब बालाजी मंदिर, हेमु कालानी चौराहे पर स्थित बालाजी मंदिर तथा अन्य मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। इसके अलावा फूल मंडली सजाई गई है। शाम को मंदिरों में भव्य संध्याओं का आयोजन भी होगा। साथ ही संगीतमय सुंदरकांड पाठ होंगे।
पुलिस की व्यवस्था हर मंदिर पर लगी :
सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए यातायात पुलिस भी सहयोग कर रही है। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए मंदिरों के अंदर भी सुरक्षा गार्ड की तैनाती रखी गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button