लालच पर होगी चोट सोच समझकर करेंगे वोट

सतरंगी सप्ताह का समापन,  दीपदान के साथ लिया मतदान का संकल्प

जोधपुर। लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान से पूर्व सप्ताह को लोकतंत्र सप्ताह एवं सतरंगी सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिला स्वीप टीम के मोहन राम विश्नोई व स्वीप टीम जोधपुर शहर के सह प्रभारी केसर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सतरंगी सप्ताह के तहत आज अंतिम दिवस पर लाल रंग व स्लोगन थीम “लालच पर होगी चोट सोच समझकर करेंगे वोट” के अंतर्गत टारगेट ग्रुप एथिकल एंड इन्फॉर्म वोटिंग के तहत गणेश मंदिर परिसर रातानाडा में दीपदान का कार्यक्रम स्वीप टीम द्वारा आयोजित किया गया।

नगर निगम दक्षिण के स्वीप नोडल अधिकारी संदीप नागपाल, कॉलेज शिक्षा से रिछपाल सिंह राठौड़, हिमांशु कछवाहा, रंजना कुमारी, इन्द्रविक्रम सिंह चौहान, अशोक सोनावत, वेदप्रकाश सुथार, दिनेश चौधरी ,रमेश सोलंकी, आदि की सक्रिय सहभागिता से दीपदान का कार्य सम्पन्न हुआ। 

युवा मतदाताओं व आमजन ने हजारों दीपक लगाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया।उन्होंने जोधपुर वासियों का आव्हान ” हेल्लो जोधपुर , वोट जोधपुर – 26 अप्रैल 2024 ” का स्लोगन दीपक द्वारा बनाकर  शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button