डॉ.के.सी.अग्रवाल ने राष्ट्रीय श्वास रोग सम्मेलन दिल्ली में भाग लिया

जोधपुर। व्यास मेडिसिटी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल जोधपुर के डीन एवं वरिष्ठ आचार्य डॉ.के.सी. अग्रवाल को ब्रोकोपल्मोनरी राष्ट्रीय सम्मलेन ( BPWC) 2024 में आमंत्रित किया गया। यह सम्मलेन 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2024 तक दिल्ली में आयोजत हुआ।
डॉ. अग्रवाल ने इस सम्मेलन में चेस्ट रोग से सम्बंधित अपने व्याख्यान में हिमोपटेसिस (बलगम में रक्त आना) के निदान व उपचार में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया। बीमारी की 15 % लोगों को गंभीरता को बताते हुए उन्होंने बताया की इसके निदान के कारणों का पता नहीं लगता।
साथ ही इस बीमारी में गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों के सी.टी.स्केन, ब्रोंकोस्कोपी, पल्मोनरी एम्बोलाईजेशन एवं सर्जरी तकनीक द्वारा उपचार में होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button